ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में कारगर है लौकी, ऐसे करें सेवन

ब्लड प्रेशर संतुलित रखने में कारगर है लौकी, ऐसे करें सेवन

सेहतराग टीम

हमारे सब्जियों में कई तरह की सब्जियां होती हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी सुधारने का काम करती हैं। उन्हीं में एक है लौकी जो वजन कम करने के साथ-साथ डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। लौकी का जूस पीने से आप वात, पित्त और कफ के दोष से छुटाकारा पा सकते हैं। लौकी का सेवन किसी न किसी तरीके से करना चाहिए।

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

हाइपरटेंशन के शिकार 50 प्रतिशत लोगों को पता ही नहीं होता कि उनका ब्लड प्रेशर हाई है। हाई बीपी के 7 मरीज़ों में सिर्फ 1 ही अपनी दवा लेता है और दवा खाने वाला 10 में से 1 ही शख्स बीपी को कंट्रोल रख पाता है  तो अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है। टेंशन बनी रहती है, सांस लेने में परेशानी होती ह और नसों में झनझनाहट होती है, बात बात पर गुस्सा आता है आदि हाई बीपी के लक्षण है। लौकी का सेवन किसी भी रुप से करने से पहले जान लें कि वह कड़वी हैं कि नहीं। कड़वी लौकी का जूस, सूप आदि का सेवन करना जानलेवा साबित हो सकता है। 

ब्लड प्रेशर स्टेज

 स्टेज                             ऊपरी बीपी (mmhg)          निचला बीपी( mmhg )

नॉर्मल                                 120 से कम                            80 से कम 

हाई बीपी, स्टेज 1             130-140                                 80-90 

हाई बीपी- स्टेज 2            140 से ज्यादा                       90 से ज्यादा 

रेड अलर्ट                             180 से ज्यादा                       120 से 

लौकी में पाए जाने वाले तत्व

लौकी में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम , जिंक के साथ-साथ पोटैशियम पाया जाता हैं जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है

हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग ऐसे करें लौकी का सेवन

लौकी का जूस

सबसे पहले बिना लौकी को छिले छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब एक ब्‍लैंडर में लौकी के टुकड़े, पुदीना, धनिया डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड करके जूस निकाल लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिक्स करके पी लें। अगर एसिडिटी की समस्या हैं तो नींबू का इस्तेमाल न करे।

लौकी की खीर

दूध में कद्दूकस लौकी की खीर डालकर पका लें। इसके बाद इसमें हल्की चीनी डाल लें।

लौकी का सूप

एक कढ़ाई में गाय का घी गर्म करके इसमें थोड़ी-थोड़ी अजवाइन, जीरा, हींग डालव दें। इसके बाद सेंधा नमक और लौकी का पल्प डालकर पका लें। आपका लौकी का सूप बनकर तैयार है।

लौकी की सब्जी

आप चाहे तो बिना ज्यादा मसाले यूज किए लौकी की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-

नाश्ते में खाएं बेसन का पराठा, स्वाद के साथ सेहत भी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।